अखिलेश्वर तिवारी/ वेद मिश्र
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाना है । जिले के उतरौला विधानसभा में पांचवें चरण के दौरान 5 मई को मतदान संपन्न होगा तथा शेष 3 विधानसभा क्षेत्रों बलरामपुर सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी में 12 मई को छठवें चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न कराया जाना है । जिला प्रशासन चुनाव से पूर्व सारी तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है ।
6 मई को होने वाले चुनाव की पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है । जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने ईवीएम वेयरहाउस जाकर सभी मशीनों का जायजा लिया साथ ही विधानसभा वार बूथों के लिए तैयार की जा रही मशीनों का भी स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए । जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि किसी भी दशा में मशीनें खराब नहीं होनी चाहिए । जिस मशीन के विषय में जरा सा भी संदेह हो उसे चुनाव में शामिल ना किया जाए ।
ठीक तरह से जांच ने परखने के बाद ही मशीनों को पोलिंग पार्टी के सुपुर्द किया जाए । मतदान कार्य में किसी भी तरह की हिला हवाली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गौड़, सहायक निर्वाचन अधिकारी बलरामपुर नरेंद्र कुमार यादव के अलावा कई चुनाव से जुड़े अधिकारी मौजूद थे ।
जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने हमारे प्रतिनिधि अखिलेश्वर तिवारी से बात करते हुए बताया के उतरौला विधानसभा में होने वाले 6 मई के चुनाव की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है । ईवीएम मशीनों को बुधवार तैयार कर दिया गया है । 5 मई की सुबह 7 बजे बड़ा परेड ग्राउंड से पोलिंग पार्टी रवाना हो जाएगी । मतदान पूर्ण रुप से निष्पक्ष व शान्तिपूरवक हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं । क्रिटिकल बूथों के लिए माइक्रो आब्जर्बर तथा कैमरे की व्यवस्था करा दी गई है ।
मतदान शांतिपूर्ण व अधिक से अधिक हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ।उन्होंने बताया कि 12 मई को होने वाले विधानसभा सदर बलरामपुर, तुलसीपुर तथा गैसड़ी क्षेत्र के चुनाव हेतु ईवीएम मशीनों को तैयार कराया जा रहा है मतदान कर्मियों, पीठासीन अधिकारियों तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण भी संपन्न करा दिया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के एक दिन पूर्व जिले की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी । जिले के अंदर बाहरी किसी भी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं होगी । इसके अलावा भारत नेपाल सीमा को भी एक दिन पूर्व सीज कर दिया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ