आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे जनपद मे चारपहिया वाहनो का शीशा तोड़कर व वाहनो की डिग्गी का लाक तोड़कर रुपये, बैग व अन्य कीमती सामानो की चोरी की कई घटनाओ के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद कुशलपाल सिंह यादव, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 करुणाकर पाण्डेय व प्रभारी सर्विलांस प्रदीप कुमार सिंह की टीम गठित की गयी थी।
विगत दो सप्ताह से उक्त टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु सूचना संकलित किया जा रहा था जो आज शुक्रवार को उक्त टीम द्वारा डीघा बाईपास से 03 अभियुक्तों को जो थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत घटित घटनाओं से संबंधित के पास से एक अदद लैपटाप, एक अदद पासबुक, एक अदद हैंडबैग, पांच अदद पीली धातु की चूड़ी, एक अदद मोती माला, एक अदद अंगूठी, बारह अदद मोबाइल मय सिम, तीन अदद चार्जर, 5700 रुपये नकद व 10 -10 रुपये के दो नेपाली नोट, तीन अदद स्पार्क प्लक व ceramic का टुकड़ा के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 291/19 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/19 धारा 379/411 भादवि, 248/19 धारा 379/ 427/411 भादवि व मु0अ0सं0 270/19 धारा 379/427/411 भादवि का सफल अनावरण हुआ ।
आरोपियों का नाम पता व आपराधिक इतिहास
गोविन्दा परमेश नायडू पुत्र स्व0 परमेश नारायण नायडू उर्फ परमशिवा निवासी देवलफल्ली थाना नवापूर जनपद नन्दुरवार महाराष्ट्र, हाल पता कस्बा सहजनवा तहसील रोड रमेश सिंह का मकान थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर, अन्य पता- झोपड़पट्टी चुन्ना कालोनी उपरी बाजार झांसी उ0प्र0के ऊपर पूर्व में दर्ज मुकदमे जो 1014/17 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मथुरा , 1017/17 धारा 41/120 crpc व 411 भादवि थाना कोतवाली मथुरा, 194/19 धारा 379/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, 248/19 धारा 379/427/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, मु0अ0सं0 270/19 धारा 379/427/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0 एवं 291/19 धारा 41/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0 पर दर्ज रहे।
दूसरे आरोपी दिनेश परमेश नायडू पुत्र स्व0 परमेश नारायण नायडू उर्फ परमशिवा पता उपरोक्त पर दर्ज मुकदमे 194/19 धारा 379/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, 248/19 धारा 379/427/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, मु0अ0सं0 270/19 धारा 379/ 427/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, 291/19 धारा 41/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0 में दर्ज है और तीसरी आरोपी कुलगम्मा नायडू पत्नी स्व0 परमेश नारायण नायडू उर्फ परमशिवा पता उपरोक्त पर दर्ज मुकदमे 1014/17 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मथुरा जनपद मथुरा, 1017/17 धारा 41/120 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना कोतवाली मथुरा जनपद मथुरा, 194/19 धारा 379/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, 248/19 धारा 379/427/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0, मु0अ0सं0 270/19 धारा 379/427/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0 एवं 291/19 धारा 41/411 भादवि थाना खलीलाबाद स0क0न0 पर दर्ज रहे।
आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि यह गिरोह मूलतः दक्षिण भारतीय है इन्हे हिन्दी भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ आदि भाषायें आती हैं इस गिरोह मे करीब 15 -20 सदस्य हैं तथा वर्तमान मे इनके दो ठिकानो ( सहजनवा व फैजाबाद ) का पता चला है। इस गिरोह की महिला सदस्य एवं छोटे बच्चे मुख्य बाजार तथा बैंको के आसपास भीख मागते हुए ऐसे वाहनो की रेकी करते हैं जिसमे कोई कीमती सामान अथवा रुपये हों तथा वाहनो को चिन्हित कर दुसरे सदस्यों को बताते हैं, जो स्पार्क प्लक मे पाये जाने वाले ceramic का प्रयोग कर वाहनो के शीशे को तोड़कर उसमे रखे रुपये , बैग अथवा कीमती सामान चुरा लेते हैं। वर्तमान मे इस गिरोह के सदस्य उ0प्र0 के गोरखपुर, संतकबीरगनर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर, फैजाबाद आदि जनपदों मे घूम-घूमकर इस प्रकार के अपराध कारित कर रहे हैं । इस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है तथा अन्य जनपदों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
इस बाबत गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद कुशलपाल सिंह यादव, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 करुणाकर पाण्डेय,उ0नि0 सतेन्द्र यादव प्रभारी चौकी बरदहिया, उ0नि0 शशिकांत तिवारी प्रभारी चौकी औद्यौगिक क्षेत्र, उ0नि0 चन्दन कुमार प्रभारी चौकी कलेक्ट्रेट, हे0का0 अरविन्द पाण्डेय़, का0 वृजेश यादव, का0 इन्द्रजीत यादव, का0 देवनारायन, का0 मुनीर अहमद, का0 ऋषिवेद तिवारी, का0विनोद यादव का0 रमेश यादव , का0 अमित कुमार, का0 कृष्णकुमार सिंह, का अजय उपाध्याय, का0 दीपक यादव, का0 सुरेश यादव, प्रदीप कुशवाहा, का0 पुष्पेन्द्र कुमार गौतम शामिल रही। इस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का सफल अनावरण करने के लिए 25 हजार नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ