Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। चंद दिनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के बाबत आज पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के तरीकों का रिहर्सल किया गया। बताते चले कि लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में दिनांक 12 मई 2019 को लोकसभा का चुनाव सकुशल समपन्न कराने हेतु आज शुक्रवार को पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड़ ग्राउण्ड में बलवा ड्रिल रिहर्सल पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार द्वारा कराया गया। 


इस रिहर्सल मे प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन, डॉयल 100, फायर सर्विस, व लाइन के रिजर्व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस रिहर्सल के दौरान पायी गयी कमियों को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार द्वारा उपस्थित पुलिस  कर्मचारियों को बताया गया तथा कमियों को सुधारने के निर्देश दिये गये। इस रिहर्सल से पुलिस को काफी आत्मबल मिला। इस दंगा रिहर्सल का उद्देश्य किसी भी विपरीत परिस्थिति में बेहतर ढंग से शांतिव्यवस्था को हानि न पंहुचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे