बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। दुधारा थाना अंतर्गत पिपरा प्रथम चौकी ग्राम पंचायत औरहिया मंझरिया राजस्व गांव मदरहा में दस दिन पूर्व में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था।
बीती आज रात्रि के करीब 12 बजे के आसपास इसी बात की रंजिश को लेकर लालजी ऊर्फ राकेश पुत्र हरीराम, दीलीप पुत्र बाबूराम, दीपक पुत्र बाबूराम व दीपू पुत्र बाबूराम निवासीगण ग्रामपंचायत औरहिया मंझरिया के राजस्व ग्राम मदरहा द्वारा रात्रि में सोने के दौरान मेरे घर पर आये और और गाली गुप्ता देते हुए लात घूसा मूका व लाठी डंडे से मारे पीटे जिसमें बबूलाल की पत्नी उर्मिला देवी, बेटा शिवनाथ, बेटी पुनीता, मीना पत्नी राजेश, शीतल पुत्री राजेश एवं कुमारी सोनम पुत्री राजेश को इस हमले के बाद काफी चोटिल हो गए हैं।
मौके पर पहुँची डायल 100 की गाड़ी मामले को शांत करवाकर और चोटिल लोगों को सीएचसी मेहदावल भेजा गया। बाबूलाल व उनकी पत्नी उर्मिला को सीरियस देख इलाज करने के पश्चात् खलीलाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी भी परिजन द्वारा उर्मिला देवी की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। पीड़ित ने इस बाबत थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के ऊपर कार्यवाही की मांग किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ