Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चित्रकारी प्रतियोगिता में बच्चो ने उत्साह से किया प्रतिभाग





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शिक्षा के प्रति सरकार द्वारा आये दिन सुधारने के प्रति संजीदगी से प्रयास कर रही है। सरकार प्राथमिक विद्यालयों में भी अंग्रेजी के पढ़ाई के लिए मॉडल विद्यालय के निर्माण में प्रगति कर रही है। जिससे शिक्षा के प्रति लोग जागरूक रहे। क्योंकि शिक्षा व्यक्ति की निजी पूंजी हैं। गरीब परिवारों को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा हर विकास खण्डों में मॉडल विद्यालयों की स्थापना किया जा रहा है। इसीक्रम में आज शुक्रवार को मेंहदावल विकास खंड के मॉडल प्राथमिक विद्यालय नन्दौर में बच्चों के द्वारा चित्रकारी प्रतियोगिता करवाई गई।इस दौरान बच्चो में बहुत उत्साह दिखाई दिया।


इस बाबत प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार ने बताया कि विद्यालय द्वारा हर स्तर से बच्चों के ठहराव और उनके मनोरंजन और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिससे सभी छात्र अपने को निजी विद्यालयों के बच्चो के सापेक्ष समझे। इसीतरह से सहायक अध्यापक मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि चित्रकारी प्रतियोगिता द्वारा हम बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा के विकास का काम कर रहे हैं। कला के प्रति आज बच्चो के अंदर उत्साह बना हुआ है। हर छात्र छात्रा कला में अपने ज्ञान को प्रकट करने में व्यस्त था। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चो में भी कला का विकास का होता है। इस तरह की बातो को प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद द्वारा भी बताया गया।


इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार अनुष्का कक्षा 5, दूसरा पुरस्कार अमरनाथ कक्षा 5, राधेश्याम कक्षा 4 को मिला।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद , प्रमोद चौधरी, राजकपूर, अशोक, सगुफ्ता, रीता, साजिदा, सुनीता आदि ग्रामीण वासी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे