सुनील उपाध्याय
बस्ती। शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान आइकान रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में जागरूकता अभियान जारी रहा। शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों, चौराहों और घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में सुभाष टावर के निकट आशीष कुमार ने उपस्थित लोगों को मतदान के लिये शपथ दिलाया।
कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा है। उनके निर्णय पर ही सत्ता बनती और बिगडती हैै। लोगों को स्वयं के मतदाता होने पर गर्व की अनुभूति होनी चाहिये। मतदान हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। कहा कि मौसम की बहानेबाजी से बेहतर है कि लोग संकल्प लें कि वे अपना और परिवार, आसपास के लोगों का मतदान कराने के बाद ही जलपान करेंगे।
जागरूकता अभियान में अशोक कुमार सिंह चेयरमैन चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, सुभाष सिंह, गोपाल गुप्ता, अमित सिंह, मयंक श्रीवास्तव, उमंग श्रीवास्तव के साथ ही आस-पास के मतदाता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ