Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धनघटा थाने का पुलिस पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आगामी 12 मई को होने वाले वोटिंग के बाबत पुलिस द्वारा अपने स्तर से विशेष प्रयास दिख रहे है। इसी कड़ी में आज शनिवार को पुलिस पर्यवेक्षक द्वारा धनघटा थाना क्षेत्र के पोलिंग सेन्टरों, वल्नरेबल पोलिंग सेन्टरों एवं थाना स्तर पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों के सम्बन्ध में निरीक्षण सघनता से किया गया।


 यहां पर थाना स्तर पर की गई कार्यवाही में बरामद शराब, जमा शस्त्र एवं हिस्ट्रीशीटरों/वांछित अपराधियों के रिकार्ड आदि का निरीक्षण किया गया। थाने पर बनी बुकलेट एवं जनता में वितरण किये जा रहे हम साथ-साथ पर्ची को देखकर एवं थाना परिसर को भ्रमण कर थाना परिसर की साफ सफाई एवं हरियाली को देखकर पूरे पुलिस स्टाफ को बधाई दिया।


 धनघटा थाने के निरीक्षण में संतुष्ट पर्यवेक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देने हेतू पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को अपने स्तर से पत्र लिखने की बात कही गयी। जिससे सभी पुलिस कर्मी अपने कार्य को और भी बेहतर ढंग से आगे भी करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे