सुनील उपाध्याय
बस्ती। चुनाव प्रचार अभियान समाप्ति के दिन शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान आइकान रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में जागरूकता रैली निकालने के साथ ही कुछ मतदाताओं को माला पहनाकर उनका उत्सावर्धन किया गया।
आशीष कुमार ने कहा कि जिस दिन मतदान शत प्रतिशत होने लगेगा लोकतंत्र की दिशा बदल जायेगी। कहा कि मतदाता अपने जिम्मेदारियों को समझें, अनिवार्य रूप से मतदान करें तभी लोकतंत्र सबल होगा।
जागरूकता रैली में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाऊन एवं अपराइज एकेडमी बुद्धापुरम के बच्चो के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बढ चढकर हिस्सा लिया। बडेबन एवं आवास विकास में टोली बनाकर घर घर जाकर लोगों को जागरुक किया गया।
अभियान में रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव, अरूण कुमार, ऋषभराज, के साथ ही प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार, कुन्दन कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, महेश चन्द्रा, देवेन्द्र कुमार सिन्हा, राम उजागिर, सतिराम, धीरेन्द्र कुमार, सोनम कुमारी, प्रियंका शुक्ला, सोनम पाण्डेय, स्वाती श्रीवास्तव, श्याम बाबू, मिथलेश कुमार, राजेश कुमार, विपिन, राजीव कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार, राम बिलास, रामशंकर, घनश्याम, कलावती, सोनी देवी, मालती देवी के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ