Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा के पूर्व प्रवक्ता अजीत सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल





सुनील उपाध्याय 
बस्ती । शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष समाजवादी पार्टी पूर्व प्रवक्ता अजीत सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल करते हुये सदस्यता दिया। 

अजीत सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सपा अब डा. राम मनोहर लोहिया आचार्य नरेन्द्रदेव के सिद्धान्तों से भटक गई है ऐसे में देश को आजादी दिलाने, देश के लिये बलिदान करने वाली कांग्रेस के साथ चलने का समय आ गया है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिये हर स्तर पर पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुरूप प्रयास जारी रखा जायेगा। 

सपा के पूर्व प्रवक्ता अजीत सिंह के साथ कांग्रेस में जबीउल्लाह, डा. नन्द प्रताप तिवारी, इशरार अहमद, सोनू सिंह, रूद्र प्रताप निषाद, विजय सिंह, मो. असलम, प्रवीण गोंड़, राजेश सिंह, प्रेम चन्द्र मिश्रा के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे