Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सभी विद्यालयों में होगी स्काउट गाइड की पंजीकृत यूनिट





सुनील उपाध्याय 
बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सल्टौआ गोपालपुर के परिसर में एक आवश्यक बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र की   अध्यक्षता में हुई।



उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का शतप्रतिशत अनुपालन होना चाहिए, पोलिंग बूथ पर आधार भूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, पोलिंग पार्टी के लिए दीये गए दिशा निर्देश के अनुसार नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराना,मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।


 जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक सभी प्राथमिक विद्यालय एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से कब-बुलबुल/स्काउट गाइड की टीमो का पंजीकरण कराकर स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों को संचालित कराया जाएगा,


उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय के सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष कुमार मिश्रा,प्रताप नारायण चौधरी,दुर्गेश कुमार, गौरव शांडिल्य,संदेश रंजन, दिवाकर मिश्रा,गिरजेश सिंह,आशीष श्रीवास्तव,बब्बन पांडेय, रमेश कुमार चंदन श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, विकास तिवारी, राजदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे