Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आकस्मिक घटना से निपटने हेतू त्वरित प्राथमिक चिकित्सा किट से लैस रहेंगे चुनाव अधिकारी







चुनाव के दौरान 24 घण्‍टे खुले रहेंगे सभी चिकित्‍सालय
संतकबीरनगर। जनपद में आने वाले 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भी पूरी तरह से सतर्क है। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्‍पन्‍न कराने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने विशेष प्रबन्‍ध भी किए हैं, ताकि चुनाव सकुशल सम्‍पन्‍न कराया जा सके।


लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने निर्देश दिया है कि जिले के सारे चिकित्‍सालयों को 24 घण्‍टे खुला रखा जाए। वहां तैनात सभी चिकित्‍सक ऑन काल उपस्थित रहेंगे। सभी एम्‍बुलेन्‍स चालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं डॉ ए के सिन्‍हा के निर्देशन में सभी पोलिंग पार्टियों के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य किट तैयार की गई है।


 हर किट में उल्‍टी, पेट दर्द, दर्द, दस्‍त, बुखार, सरदर्द कटने या चोट लगने पर लगाने के लिए बैण्‍डेज, रुई और एण्‍टीसेप्टिक दवाओं को रखा गया है। हर किट में हर दवा की पोटली के उपर दवा किसलिए प्रयोग की जाएगी, यह भी लिखा गया है। ताकि मतदान केन्‍द्र पर पीठासीन अधिकारी किसी मतदाता या अपनी टोली के सदस्‍य की त्‍वरित चिकित्‍सा कर सकें। गमी को देखते हुए हर पोलिंग पार्टी को ओआरएस के पैकेट भी दिए गए हैं, ताकि निर्जलीकरण की स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।


एचआरपीजी में तैनात रहेगी एम्‍बुलेन्‍स
एचआरपीजी कालेज जहां से पोलिंग पार्टियों को रवाना होना है, वहां पर 24 घण्‍टे एम्‍बुलेन्‍स तैनात रहेगी। साथ ही चिकित्‍सकों की एक टीम भी परिसर में मौजूद रहेगी। यह तैनाती तब तक रहेगी, जब दूसरे दिन चुनाव कराकर सारी पोलिंग पार्टियां लौट न आएं, ताकि किसी कर्मचारी को कोई परेशानी न हो।

‘‘चुनाव को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने व्‍यापक तैयारियां की हैं। सभी चुनाव अधिकारियों को फर्स्‍ट एड के साथ ही मेडिसिन किट भी दी गई है। साथ ही चिकित्‍सालयों को इस दौरान 24 घण्‍टे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। डाक्‍टरों को ऑनकाल उपस्थित रहने को कहा गया है। ताकि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से सम्‍पन्‍न कराया जा सके।"

डॉ हरगोविन्‍द सिंह
सीएमओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे