Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस को मिली कामयाबी ,गुड्डू गैंग लीडर मोहम्द गुडडु गिरफ्तार





अनीता गुलेरिया
दिल्ली :-  दक्षिण-पश्चिमी जिला द्वारका की  स्पेशल-सेल को गुड्डू-गैंग लीडर के बारे में गुप्त सूचना मिली,तभी एसीपी राजेंद्र सिंह की निगरानी मे एस आई सुभाष, ए एस आई करतार व हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने देर रात 11:00 बजे के करीब उस जगह पर घेराबंदी करते हुए कुम्हार वाली गली से गुड्डू गैंग के लीडर जिसका नाम मोहम्मद गुड्डू उम्र (27) साल है,दबिंश देते हुए   धर-दबोचा । द्वारका एडिशनल डीसीपी आर पी मीणा ने बताया आरोपी गुड्डू गैंग का एक सक्रिय लीडर है । 



जो कई तरह की संदिग्ध वारदातों में शामिल है । यह उत्तम नगर से है । यह छठी क्लास तक पढ़ा था और एक मर्डर-केस में यह दस साल की सजा काट चुका है । जेल में रहते इसने दसवीं क्लास पास की है । 2016 विकासपुरी में गौरी- गैंग हमले दौरान लखन और इसने खुलेआम पुलिस पर फायरिंग करते हुए नंदू का मर्डर किया था जिसका विकास पुरी थाना में 658/16, यू /एस 25/27 एक्ट के तहत मामला कोर्ट अधीन चल रहा है । उत्तम नगर इलाके में गौरी और गुड्डू गैंग दोनों काफी सक्रिय हैं ।


 उतम नगर के स्थानीय-निवासियों में इनका  खौफ देखने को मिलता है । आखिर पुलिस ने गुड्डू गैंग लीडर मोहम्द गुड्डु को गिरफ्त में लेते हुए जेल की सलाखों के अंदर पहुंचा दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे