सुनील उपाध्याय
बस्ती। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली गयी। रैली को जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रीति राज,निक्की गौड़,अंशिका राजभर,प्रिया दूबे, काजल कुमारी आदि बच्चों द्वारा गगनभेदी नारे - स्काउट गाइड ने ठाना है,वोट प्रतिशत बढ़ाना है,चाहे नर हो या नारी, मतदान है,सबकी जिम्मेदारी,सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाए गए।
रैली के समापन पर विद्यालय में बच्चों, रसोईया, अभिभावकों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाते हुए जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि हम सब देश के महा त्यौहार का हिस्सा बनें। अपने वोट की ताकत पहचाने और अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र के भागीदार बनने का आह्वान किया गया । घनश्याम पाण्डेय, आभा सिंह, रिंकू कुमार, दिवाकर सिंह,सत्य प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ