Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किक्रेटः उदघाटन मैच में बढनी ने मरहा को पराजित किया





सुनील उपाध्याय 
बस्ती । डा0 वी0 के0 वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बसुआपार, बढ़नी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का  उद्घाटन मैच  बढ़नी और मरहा के मध्य खेला गया।  मुकाबले में बढ़नी की टीम ने 22 रनों से मरहा की टीम को पराजित कर दिया।  बढ़नी की टीम के सलामी बल्लेबाज सोहन लाल ने अविजित 45 रन बनाए। वही मरहा के गेंदबाज सलमान, इमरान ने 3,3 विकेट चटकाए। 



टूर्नामेंट का उद्घाटन  वरिष्ठ आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती डा0 वी0 के0 वर्मा ने फीता काट कर किया। खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुये डा. वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। उन्हें उचित मागदर्शन देने की जरूरत है।


उद्घाटन के दौरान भगवानदीन गुप्ता, मनोज कुमार, दीनबंधु उपाध्याय, मो0 सलीम, सावन्त कुमार, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, मो0 नसीम, विश्वनाथ, अरवेद, लवकुश गुप्ता,सुधीर गुप्ता, सचिन, श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे