डॉ ओपी भारती
वजीरगंज, गोंडा। क्षेत्र के देवीनगर में हंसी मजाक के दौरान हुई मारपीट में चोटिल व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना 5 अप्रैल की है। देवीनगर खास दलित निवासी तुलसीदास अपने घर पर चारपाई पर बैठा था। परिजनों ने बताया कि लिदेहना ग्रंट निवासी राम शब्द विश्वकर्मा गांव आये और तुलसीदास से हंसी-मजाक करने लगे।जो बढ कर मारपीट में बदल गई।
जिस सम्बन्ध में मृतक की पत्नी दुर्गावती ने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। इस बीच चोटिल की तबीयत बिगड़ने लगी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां आराम न मिलने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। इलाज कराकर वापस थाने पर अपने मामले की कार्यवाही की जानकारी करने के लिए वह मंगलवार को थाना परिसर में बैठा था कि अचानक उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामूली मारपीट की घटना थी। पुलिस के चुनाव में व्यस्त रहने के कारण पुलिसिया औपचारिकता पूरी नही की जा सकी। पीड़ित की मौत मारपीट अथवा अन्य कारण से हुई है। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ