Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जहरखुरानी की शिकार महिला को मदद की दरकार, मनकापुर पुलिस व GRP ने खड़े किये हाथ





गोण्डा: उच्चाधिकारी भले ही अपने मातहतो को मित्रवत व्यवहार करने या लोगो की मदद के लिए बार बार प्रेरित करते व दिशा निर्देश जारी करते रहते हो लेकिन जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधीनस्थ नीरस मामलो से दूर भागते है | शायद यही वजह है कि  जहर खुरानी की शिकार साठ वर्षीय महिला की सीयचसी में इलाज के बाद न तो स्थानीय पुलिस और न ही जीआरपी सुध ले रही है। जिससे महिला अस्पताल पडी है।



 प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के सिवान थाना क्षेत्र के गोतनी गडेलिया गाँव निवासिनी सोना देवी 60वर्ष पत्नी रघुनाथ अयोध्या दर्शन कर अपने घर वापस जाते समय जहर खुरानी की शिकार हो गयी।जिंसे जीआरपी चौकी द्वारा सीयचसी लाया गया और मनकापुर पुलिस का सीयूजी नम्बर 9454403491 रजिस्टर में लिखा कर चलते बने। चिकित्सको के  इलाज करने पर महिला ठीक हो गयी।लेकिन महिला के ठीक होने पर जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने महिला को ले जा कर आमुक स्थान पर भेजने की जहमत नही उठायी । जिससे जीआरपी व स्थानीय पुलिस के बीच में अधेड महिला पिस रही है । 



वही जीआरपी चौकी प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि हमारे यहां से कोई जवान किसी महिला को सीयचसी नही ले गये है।
इसीक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आलोक राव ने बताया कि मामला रेलवे स्टेशन का है और स्थानीय पुलिस से कोई सरोकार नही है। सीयूजी नम्बर गलत लिखाया गया है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे