ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शहर के मनकापुर बस स्टॉप के पास स्थित ब्राइड कोर्स लर्निंग सेंटर में नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स सीख रही 25 छात्राओं को सफलतापूर्वक कोर्स पूरा होने पर संस्था द्वारा सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
तीन माह तक चले इस कोर्स के अंतर्गत निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग के साथ साथ कंप्यूटर कोर्स का ज्ञान छात्राओं को दिया गया। संस्था के प्रबंधक फैज रज़ा सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से वह अपनी संस्था में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत 2000 से भी ज़्यादा गरीब एवं मध्यम वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उनको रोज़गार से जोड़ने में मदद कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को उनकी संस्था में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स पूरा कर चुकी छात्राएं शाहीन, शिफा अंजुम, शीबा, मारिया, नादिया, सौम्या, कोमल, प्राची, लवली, साक्षी, ज़ाहिदा, चंचल, रेहाना, सफीना, आफरीन बानो, शालू, शालिनी व मोनिका आदि को सर्टिफिकेट संस्था के ट्रेनर सैय्यद फैसल शाह, मोहम्मद शाबान, साजिद खान और अदनान अहमद द्वारा प्रदान किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ