Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी के विकास की लहर के साथ साथ और भी लहर है :हेमा मालिनी






सुनील उपाध्याय 
बस्ती:फिल्म अभिनेत्री व भाजपा नेत्री हेमा मालिनी बुधवार को बस्ती पहुंची। यहाँ कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अभिलाषा इंटर कालेज कप्तानगंज में हेमा मालिनी ने कहा कि 2014 में मोदी की लहर थी। इस बार मोदी के विकास की लहर के साथ साथ और भी लहर है। 



बस्ती लोकसभा सीट से भाजपा एनडीए प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि मोदी सरकार के 5 साल के शासन के बाद पूरे देश में बदलाव आ रहा है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 साल में कुछ भी काम नहीं किया। कांग्रेस के शासन में गरीब और गरीब होते चले गए। साथ ही भ्रष्टाचार और बढ़ गया।
देश की स्थिति खराब होती चली गई। बाजपेयी जी की सरकार के बाद 10 साल कांग्रेस की मनमोहन सरकार को लोगो ने गलती से चुन लिया था। लेकिन उसके बाद आई मोदी सरकार ने विकास की लहर दौड़ा दी। मोदी ने पूरे विश्व में भारत और भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाया। हमारे मुंबई में इतना बड़ा आतंकी हादसा हुआ लेकिन यूपीए सरकार ने कुछ भी नहीं किया।



उन्होंने कहा - पुलवामा घटना के 13 दिन बाद ही मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके उसका जवाब दिया। ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया।  विपक्षियों को बहुत याराना लगता है पाकिस्तान। आज एक आदमी पूरा देश को बदलने निकला है लेकिन कुछ लोग गठबंधन बना कर इन्हें नीचे उतारने पर तुले है। वे लोग गठबंधन बांध के बैठे हुए है। पूरे देश में मोदी-मोदी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए मोदी का आना जरूरी है। यदि इस बार चूक गए तो आने वाली पीढ़ी आपसे सवाल पूछेगी। 


हमने देश के साथ गद्दारी नहीं की बल्कि हमने मोदी के साथ चौकीदार बनकर देश की रक्षा की। इसलिए आप देश के भविष्य के लिए, उत्तर प्रदेश के लिए, बस्ती के लिए सही निर्णय ले और हरीश द्विवेदी को जिताकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे