Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री परशुराम जन्मोत्सव का हुवा आयोजन





राम गोपाल चौहान 
मनकापुर गोण्डा: बुधवार को पंडित दीन दयाल शोध संस्थान के ITI हाल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया |

सर्व विदित है की 6 मई 2019 को अक्षय तृतीय के दिन भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाना था किन्तु जनपद में उक्त दिनाँक को मतदान होने की वजह से जन्मोत्सव का आयोजन दिनाँक 8 मई 2019 को पंडित दीन दयाल शोध संस्थान के ITI हाल में सम्पन्न कराया गया | कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉक्टर भगवताचार्य 
(संस्थापक जन्मस्थली तुलसी न्यायस ) जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात की गयी | कार्यक्रम उपस्थित सभी पदाधिकारियों अथवा गणमान्य विप्रों द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर नमन वन्दन किया गया |



दीप प्रज्जवलन के उपरांत जनपद के वरिष्ट कवि शिवाकांत मिश्र(विद्रोही), कवियत्री ज्योतिमा शुक्ला, विनय कुमार शुक्ल(अक्षत), कवि चन्दन ने अपनी अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति की |  जन्मोत्सव कार्यक्रम में युवा गायक अमर मणि दूबे ने अपने मधुर कण्ठ से श्रोताओं का मनमोहा तदोपरान्त उपस्थित वरिष्ठ लोगों ने मंच पर अपने विचार रखे, चित्रकूट से चल कर आये कथा वाचक राजीव लोचन पाण्डेय ने परशुराम जी के जीवन पर ब्याख्या दी |
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने स्वस्थ्य समाज की स्थापना के लिए संघठन को सशक्त और मजबूत बनाने का संकल्प लिया | उन्होंने कहा की परिषद गैर राजनैतिक है हम सर्वधर्म समभाव के पोषक हैं इसलिए परिषद किसी जाति धर्म का न तो विरोध करता है और न ही षड्यंत्रकारी नीतियों को अपनाता है अपने उद्बोधन में उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा की ब्राह्मण कभी किसी का अहित नही चाहता उसके बावजूद समाज के कुछ विकृत मानसिकता के लोग समाज को जातियों में बाटने अथवा ऊंचनीच,छुआ-छूत जैसे प्रपंचो के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कुप्रचार करते हैं उन कुप्राचारो की वास्तविकता को समझने के लिए यदुवंशी भगवान श्री कृष्ण तथा क्षत्रिये कुल भूषण मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम का उदाहरण देते हुए किये जा रहे कुप्रचारों पर कटाक्ष करते हुए बताया की संघठन अपने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने तथा असहाय,निरीह पीड़ित,की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।



संचालन कर रहे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक सन्त कुमार त्रिपाठी ने परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन का समापन कराया!!

इस मौके पर उमापति त्रिपाठी, विष्णु प्रताप पाण्डेय, रतन कुमार पाण्डेय,  विकास पाण्डेय, विनोद कुमार शुक्ला, मुरलीधर पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, विनोद कुमार मिश्र, उत्तम पाण्डेय , शुक्ला प्रसाद शुक्ला , प्रदीप शुक्ला, हरिनाथ पाण्डेय, भानु तिवारी, हरीश तिवारी, राजेश शुक्ला, विनीत तिवारी, आनन्द पाण्डेय, शिव पूजन पाण्डेय, अनुभव शुक्ल राजन, अमित सुरेन्द्र मिश्र सूर्य, पंकज पाण्डेय मनोज मिश्रा , इंद्रकांत शुक्ल, अमित मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे