अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सशस्त्र सीमा बल तथा जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराए जाने के लिये प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर रामाश्रय राय के नेतृत्व मे रूट मार्च किया गया ।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रूट मार्च को0नगर से निकलकर वीरविनय चौराहा, मजीद मोड़, गर्ल्स कालेज, चौक, बडा पूल ,सीटी पैलेस ,मेजर चौराहा से अंबेडकर तिराहा होते हुये वापस नगर कोतवाली पर समाप्त हुआ ।
इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र पाठक के नेतृत्व मे बनरेबुल गांव नचौरी मे हरियाणा पुलिस तथा जनपदीय पुलिस द्वारा संयुक्त पैदल मार्च किया गया । भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निष्पक्ष मतदान कराने के आदेश के क्रम में पुलिस विभाग निरंतर सतर्कता बरत रही है ।
रूट मार्च के द्वारा जनता से भय मुक्त होकर निर्वाचन में भाग लेने की अपील की जा रही है । पुलिस ने लोगों को यह संदेश दिया कि बिना डरे मतदान करें । चेतावनी भी दिया गया कि यदि कोई भी अराजक तत्व चुनाव में शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ