Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जन शिकायतों के निस्तारण में जनपद को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर पुलिस को आइजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतो के निस्तारण में अप्रैल माह की रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद को प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग के लिए एसपी अनुराग आर्य ने सभी थानाध्यक्षों तथा पुलिसकर्मियों को बधाई दी है ।

            
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित शिकायतकर्ता के साथ  अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें। गौरतलब है अप्रैल माह में कुल 810 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनका सफल निस्तारण किया गया जिसमें शिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। 

पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो का एक निश्चित समय दिया जाता है,जिसे उन संदर्भों को निश्चित समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है । विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है । अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण अधिकारी अरविंद मिश्र ने बताया कि जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त सिकायतों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच हेतु निरन्तर देखा जाता है।पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त होने पर जांच आख्याओ का गहनता से परीक्षण किया जाता है ।  जांच पुष्टि कारक ना होने पर उक्त संदर्भ  को पुनः जांच के लिए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे