अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की यूपी डायल हंड्रेड पुलिस लगातार मित्र पुलिस की भूमिका निभा रही है । एक के बाद एक डायल हंड्रेड पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा मे बनी रहने वाली डायल हंड्रेड पुलिस ने बीती रात एक और सराहनीय कार्य किया है ।
ताजा मामले में बारात आए कुछ लोगों ने शराब के नशे में वधू पक्ष के कुछ लोगों के साथ मारपीट कर ली जिसके बाद मामला काफी तनावपूर्ण हो गया नतीजा यह हुआ कि लड़की पक्ष वालों ने शादी करने से मना कर दिया । नौबत यहां तक आ गई थी की बारात बैरंग वापस जाने वाली थी । इसी बीच किसी ने डायल हंड्रेड को सूचना दी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया तथा शांत किया । घंटो जद्दोजहद व समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष राजी हुए और शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 मई की रात को पीआरवी 2466 पर इवेंट 6376 एंव 2467 पर इवेंट न0 6372 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना को0देहात अंतर्गत लियाकत पुरवा ग्रामसभा में बारात में वर-वधु पक्ष के मध्य शराब पीकर मार – पीट हो रही है तथा विवाह टूटने के कगार पर है । इस सूचना पर पीआरवी 2466 एंव 2467 तत्काल घटनास्थल पर पहुँच गयी ।
जब पीआरवी घटनास्थल पर पहुँची तो पूछ-ताछ में पता चला कि भभूती निवासी सुहागिन पुरवा थाना कोतवाली देहात के पुत्र की शादी ओम प्रकाश पुत्र नान बच्चा निवासी लियाकत पुरवा थाना कोतवाली देहात के पुत्री के साथ होनी थी । जहाँ शराब पीने को लेकर बारात में झगड़ा हुआ था तथा लड़की पक्ष वाले विवाह नहीं करना चाहते हैं । घटनास्थल पर पहुंचे पीआरबी पुलिसकर्मियों ने सभी को पहले शांत कराया और उसके बाद बातचीत शुरू की गई ।
लगभग 3 – 4 घण्टें के लम्बे जद्दोजेहद के पश्चात पीआरवी कर्मियों की मेहनत रंग लायी तथा दोनो पक्षों को समझा बुझाकर पुनः विवाह को रस्मों रिवाज से सम्पन्न कराया गया । पीआरवी 2466 एंव 2467 के साझे प्रयास से टूटते विवाह को जोड़ा गया जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में चल रही है । आईआरबी पुलिस टीम में बीआरबी 2466 के उ0नि0 चन्द्रमणि तिवारी , आ0 नागेन्द्र कुमार यादव, हो0गा0 मनोज कुमार शुक्ला तथा
पीआरवी 2467 के उ0नि0 इन्द्र बहादुर सिंह, आ0 विजय यादव व हो0गा0 मधुसूदन तिवारी शामिल थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ