पुलिस मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम कर रही जाँच
रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बनगाँव में एक कुँए के अन्दर सिर कटी लाश पड़ी हुई थी।जिसको देखते ही गाँव मे हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को निकालकर पोस्टमार्टम में भेजा। मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम सिर की खोज कर रही है।घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक आरपीसिंह ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बनगाँव के मजरा मुरावन पुरवा मे एक कुँए के अन्दर बिना सर के लाश पड़ी थी जिसको देखकर गाँव में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची स्थानीये पुलिस ने लाश को कुँए से निकालकर पहचान कराई जिसकी पहचान गाँव के विस्वनाथ सिंह30 पुत्र जयबहादुर सिंह के रूप में हुई।मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक आरपीसिंह व फोरेंसिक टीम ने सिर खोजने को डाग स्क्वायड भी लगाया लेकिन सफलता नही मिली।धड़ का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा।
मृतक के भाई बृजनाथ सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह ने थाने पर दी तहरीर में गाँव के भारत सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवासी ग्राम बनगाँव डीहा व चार अज्ञात पर आरोप लगाया की हमारे भाई की हत्या करके लाश गायब कर दिया है।जिससे हमारी पहले से दुश्मनी चल रही है।
पूछने पर प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की गाँव के एक कुँए में सिर कटी लाश बरामद हुई है।जिसकी पहचान गाँव के बृजनाथ सिंह पुत्र जयबहादुर सिंह ने अपने भाई विस्वनाथ सिंह30 के रूप में की है।और गाँव के एक आदमी को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्याकरके लाश गायब करने की तहरीर दी है।जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।और लाश पोस्टमार्टम में भेजदी गयी है।फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम सिर खोजने का प्रयास कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ