Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कानूनी मदद के लिए आयोजित हुआ जागरूकता शिविर




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ |  जिले के लालगंज तहसील सभागार में एसिड अटैक से पीड़ितो को कानूनी मदद एवं अधिकार विषय पर जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जनपद सचिव सिविल जज मधु डोगरा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर तबके को निशुल्क कानूनी मदद दिलाना ही उद्देश्य है।


उन्होंने कहा कि एसिड अटैकपीडितोको निःशुल्क कानूनी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि इधर इस प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आ रही है जिस के संबंध में लोगों को जानकारी के अभाव में पीड़ितों की मदद नहीं हो पा रही ।ऐसे में समाज में जागरूकता फैलाकर एसिड अटैक पीड़ितों की मदद सरकार की ओर से मिलने वाली कानूनी जानकारी के जरिए ऐसे लोगों की मदद करना मूल उद्देश्य है।उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिलेवार वर्णन किया, केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ।


सिविल जज विनीत यादव ने जागरूकता शिविर में कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के ऐसे लोगों की मदद करने को आगे आता है जिन्हें कहीं से न्याय नहीं मिलता उन्होंने संविधान में संशोधन ओं का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार वंचित और कमजोर वर्ग की मदद की जाए।उन्होंने एसिड अटैक पीडितओं को निशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक सहायता दिए जाने पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन । संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने करते हुए विषय परिवर्तन किया, और एसिड अटैक पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता तथा निशुल्क कानूनी विधिक प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न संशोधनों पर जानकारी दी।


 कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता तहसीलदार अनिल कुमार यादव पीएलवी निरंजन प्रकाश त्रिपाठी, विधिक सेवा समिति लालगंज पैनल के सदस्य शहजाद अंसारी आशुतोष सिंह, रमेशचंद्र पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, रामचंद्र तिवारी,आदिने संबोधित किया।कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व करने वाले लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में लालगंज बार की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज मधु डोगरा का सम्मान भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे