Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का सम्मान पूरे विश्व मे बढ़ाया : हेमामालिनी






 सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज बुधवार को मेंहदावल में  भाजपा के प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं भाजपा सांसद हेमामालिनी के द्वारा जनसभा किया गया। जिसमे हज़ारो की भीड़ सांसद हेमामालिनी की एक झलक पाने के लिए इस भीषण गर्मी में इंतजार कर रही थी। 


बताते चले कि मेंहदावल नगर के जगद्गुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज में आज बुधवार को एक जनसभा में भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी ने भारी भीड़ को संबोधित में राधे राधे करते हुए कहा कि मैं मथुरा से सांसद हूं। भगवान कृष्ण की नगरी में अपनी कुटिया है। इस समय मौसम की गर्मी से चुनावी गर्मी भारी पड़ गई है। मेरी बातो को सुनने के लिए इतनी बड़ी जनसभा आयी है मैं उनके लिए धन्यवाद करती हूं। आप सभी लोग मुझे जानते है कि मैं एक  कलाकार हूं जो फिल्मों में काम करती हूं।


 लेकिन आज मै भाजपा की सिपाही और कार्यकर्ता के रूप में आई हूँ।भाजपा से मुझे बेहद लगाव है और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और विकासपरक नीति से बेहद प्रभावित हूं। सरकार ने आज हर क्षेत्र के विकास के लिए बेहतरीन कार्य किया है। एक ऐसा प्रधानमंत्री जो देश मे विकास की राजनीति करके देश का मान सम्मान विदेशों में बढ़ाया है। आज भारत को जो सम्मान विश्व मे मिल रहा है इसके पहले कभी नही मिला। जब 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की लहर चल रही थी उसी में मुझे सांसद बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इन पांच सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया।


 पहले इसी प्रदेश में बिजली न मिलने स आम जनमानस त्रस्त था और आज प्रदेश ही नही देश मे भी बिजली की कोई कमी नही है और न ही कोई संकट। हमारे मथुरा में भी बिजली की समस्या थी जो आज के समय मे काफी हद तक दूर हो चुका है। आज महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबो को इलाज की सुविधा हो गई है। सौभाग्य, शौचालय, आवास आदि से गरीबो को काफी लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही पुलवामा हमले पर बताया कि हमारी सरकार ने 13 दिन में बदला ले लिया जिससे विरोधी दलों को चोट लगी। 


लेकिन पूर्व के सरकार ने आतंकी हमलों पर कोई भी कार्यवाही नही करती थी। मुम्बई के 26/11 हमले में कोई कार्यवाही नही कर पायी थी। देश 60 साल तक त्रस्त था। अब देश मे पांच साल से जो बदलाव चल रहा है उस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए आप सब साथ दे और एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनाये। जिससे देश मे विकास और तेजी से बढ़ सके। हमारी पार्टी का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास। इस तरह से आज जनसभा में सांसद हेमामालिनी ने विकास के नाम पर प्रवीण निषाद को आने वाले 12 मई को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजय बनाये। 


इस जनसभा में अन्य वक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष मे वोट देने की अपील किया। इस जनसभा के अवसर क्षेत्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी,  सुनीता अग्रहरी, नीतू सिंह,
नगर पंचायत मगहर की अध्यक्षा संगीता वर्मा, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्ठभुजा शुक्ला, एमएलसी अरुण पाठक, निषाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र मणि निषाद, अनिल त्रिपाठी, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, दिवाकर निषाद, भाजपा युवा मोर्चा के दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह उर्फ राजन सिंह, बीडीसी लालचन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतभान राय, गजेंद्र नाथ राय, अमरेंद्र सिंह उर्फ टिंकू, इन्द्रसेन सिंह, बुलबुल सिंह आदि अनेको भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे