आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण हीरालाल पी0जी0 काॅलेज मे सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने निर्देश दिया है कि स्वतंत्र, एवं निष्पक्ष मतदान के लिए 12 मई को निरन्तर सक्रिय रहें और अपने मतदेय स्थलों का भ्रमण करें। मतदान पार्टी के 11 मई को रवाना होने से लेकर मतदान पार्टी को 12 मई की शाम को वापस आने तक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को संयुक्त रूप से अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन में जी0पी0एस0 सिस्टम लगा रहेगा। इससे उनकी लोकेशन नियमित रूप से जांची जाएगी। उनको भी रिजर्व में ई0वी0एम0 तथा वी0वी0 पैट मशीन दी जाएगी। इसलिए वे मतदान समाप्त होने तक किसी निजी क्षेत्र में ना तो रूक और न ही मशीनों को रख पायेगें। ऐसा करते पाये जाने पर वे दण्डित भी हो सकते है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि 11 मई को उनके क्षेत्र की मतदान पार्टी 11 बजे तक मतदेय स्थल के लिए रवाना हो जाये। 12 बजे काॅलेज के स्वर्ण जयन्ती हाल में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक होगी जिसमें उन्हें मेल के अभियन्ता तथा मास्टर ट्रेनर से भेंट करायी जायेगी। उन्हें मतदान पार्टी के सभी सदस्यों का मानदेय दिया जायेगा। वे शाम को क्षेत्र में जायेगें, सत्यापन करेगें की मतदान पार्टी के सभी सदस्य बूथ पर पॅहुच गये है तथा उन्हें मानदेय देगें। रात में वे सेक्टर के मुख्यालय पर ही रूकेेगें।
उन्होंने कहा कि जोनल एवं सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेगें कि माकपोल होने, 07 बजे मतदान शुरू होने, प्रत्येक दो घण्टें पर मतदान प्रतिशत की रिर्पोट समय से कन्ट्रोल रूम को देते रहें। मतदान के दिन भ्रमण के दौरान सुनिश्चित करें कि मतदेय स्थल के बाहर कही भीड़ एकत्र ना हो। कानून व्यवस्था शांतिपूर्वक बनी रहें।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि 10 एवं 11 मई को मतदेय स्थल के भ्रमण के दौरान मतदाता पर्ची वितरण का सत्यापन भी करें। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भेेल के अभियन्ताओं से उनकी भेंट करायी जा रही है ताकि मतदान के दिन मशीन खराब होने पर उनसे सम्पर्क करके मशीन ठीक करायी जा सकें।
अर्थ एवं सख्याधिकारी/प्रभारी सूचना पे्रषण एवं शिकायत एन0के सिंह ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण कर उसकी रिर्पोट देने का निर्देश दिया ताकि समय से आयोग को सूचित किया जा सकें।
परियेाजना निदेशक/प्रभारी कार्मिक प्रमोद कुमार ने ई0वी0एम0 तथा वी0वी0 पैट मशीन की सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वी0वी0 पैट एक संवेदनशील मशीन है इस लिए उसका रख रखाव ढंग से करें।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि अपना दो फोटो देकर परिचय पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। बाद में सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कमरों में जाकर ई0वी0एम0 तथा वी0वी0 पैट का प्रयोग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एस0पी0 सिंह, प्रेम प्रकाश अजोर, प्रमोद कुमार, सभी जोनल एवं सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें। इस अवसर पर धनघटा के 02, खलीलाबाद के 03 तथा मेंहदावल के 04 जोनल मजिस्ट्रेट से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट का परिचय भी कराया गया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ