आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। राजस्व विभाग के लेखपाल मतदान के दिन 12 मई को मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेगें तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेगें ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सकेें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने दिये। वे हीरालाल पी0जी0 काॅलेज के स्वर्ण जयंती हाल में लेखपालों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ निर्माण के लिए मानदेय तहसीलदारों को उपलब्ध करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर कुर्सी, मेज, बिजली, पंखा, शौचालय, मच्छर अगरवत्ती, पीने का पानी एवं घड़ा आदि उपलब्ध कराने का निर्वाचन आयोग का निर्देश है। इन सुविधाओं के होने से मतदान पार्टी के कार्मिक बेहदतढंग से कार्य कर सकेगें। मतदान 12 मई को प्रातः 07 बजे से सांय 06 बजे तक होना है। 06 बजे प्रातः से माकपोल शुरू हो जायेगा। इसलिए उनके लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमार कर्तव्य है। इसके लिए पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कार्मिक द्वारा भुगतान करने पर रसोईया नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था करेगें। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी है। आदर्श मतदेय स्थल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गयी है। सभी लेखपाल सुनिश्चित करे कि उनके क्षेत्र के सभी मतदेय स्थल पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो जायें।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बूथ पर सुनिश्चित आवश्यक सुविधा वालंटियर्स भी तैनात किये जायेगे। हेल्प डेस्क लगाया जायेगा जहंा अल्फाबेटिकल मतदाता सूची रहेगी जिसमें मतदाता अपना नाम, भाग संख्या, एवं क्रमांक आदि जान सकेगें। दिव्यांग मतदाता के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था होगी।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मतदान के लिए आने पर दिव्यांग व्यक्ति, वृद्ध एवं गोद में बच्चा लेकर आने वाली महिला को प्राथमिकता पर मतदान कराया जायेगा। मतदेय स्थल के 100 मीटर के भीतर कोई दुकान नही खुलेगी। उम्मीदवार का टेन्ट भी मतदेय स्थल से 200 मीटर दूर लगेगा। यहां मतदाता के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति नही रूकेगा और भीड़ एकत्र नही होगी। इस टेन्ट में एक मेज, दो कुर्सी, छोटा वैनर लगाया जा सकेगा। मतदेय स्थल पर विभिन्न निर्देशों एवं मार्ग दर्शन के लिए पोस्टर लगाये जायेगें।
परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार ने सभी लेखपालों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एस0पी0 सिंह, प्रेम प्रकाश अजोर, प्रमोद कुमार तथा तहसीलदार गण उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ