Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व रेडक्रास दिवस पर सदस्यों ने लगाया प्याऊ






निरंतर चलाए जाएं जनोपयोगी कार्यक्रम : डीएम
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर राजा मोहल्ला स्थित रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डियूनाट का जन्म दिवस रेडक्रास सोसायटी के लोगों ने बड़े ही उल्लास से मनाया। इस दौरान रेडक्रास के सदस्यों ने हेनरी डियूनाट के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
    


इस मौके पर रेडक्रास के कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव ने रेडक्रास की गतिविधियों एवं रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डियूनाट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को रेडक्रॉस के लाइफ टाइम मेंबर डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. आलमगीर, सचिव संजय जायसवाल, अमित पांडेय, के.बी. सिंह, अनिल श्रीवास्तव व विवेक सरन आदि ने भी सम्बोधित किया। वहीं गोंडा रेडक्रास सोसायटी का एक प्रतिनिधि मंडल रेडक्रास के मंडल अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल से भी मिला। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने रेडक्रास के लोगों को जनोपयोगी कार्यक्रमों के निरंतर संचालन हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रास के माध्यम से प्रत्येक माह सामाजिक उत्थान व जागरूकतापरक कार्यक्रम जरूर आयोजित किये जायें।

विश्व रेडक्रास दिवस पर रेडक्रास के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर राहगीरों के लिए प्याऊ भी लगाया जिसमें डॉ. ओंकार पाठक ने विकास भवन के पास एवं अमित पांडेय आदि ने अपने-अपने संस्थान के प्याऊ लगाकर लोगों को शरबत व शीतल जल पिलाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। विकास भवन के पास लगे प्याऊ में हेमन्त पाठक, श्याम नारायण पांडेय, एसके पाठक, बृजेश तिवारी, जगन्नाथ चौबे, अक्षय कुमार, फूलबाबू, पीताम्बर गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे