डायल हंड्रेड टीम को मिला पर्सनल ऑफ द मंथ पुरस्कार
अपने उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए कई बार सम्मानित की जा चुकी है टीम
धानेपुर थाने की पीआरवी 0867 पर तैनात हैं सीपी डीएन सिंह
ए. आर. उस्मानी / उमापति गुप्ता
गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र की डायल 100 पीआरबी 0867 टीम के सीपी डीएन सिंह, प्रभारी एचसीपी जयराम यादव व चालक होमगार्ड राम ललन तिवारी के लिए गौरवशाली दिन रहा, क्योंकि इस टीम को डायल 100 की संचालित 44 चार पहिया तथा 23 दोपहिया वाहनों में माह अप्रैल 2019 के लिए सर्वश्रेष्ठ घोषित कर सीपी डीएन सिंह और उनके सहयोगियों को पर्सनल ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रभारी एसआई दयाराम सरोज ने अपने सहयोगी स्टाफ एसआई अमरेंद्र, एसआई ओमनाथ त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर राम सभा चौबे, कांस्टेबल विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवि सिंह, स्वतंत्र विक्रम सिंह एवं समस्त आरो आईपी स्टाफ की उपस्थिति में स्वागत करके सम्मानित किया।
डायल 100 पुलिस टीम के प्रभारी दयाराम सरोज ने बताया कि पीआरबी 0867 के सदस्य सीपी डीएन सिंह पूर्व में डीजीपी द्वारा सिल्वर मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं। थाना धानेपुर में मात्र दो महीना पांंच दिन के कार्यकाल में दर्जनों से भी अधिक गुड वर्क किए हैं।
कॉलर सतीश पांडेय की सूचना पर पांच मिनट में कोनिया बनकट के पास अवध डिपो की एक्सीडेंट हुई जनरथ एसी बस में फंसे 70 यात्रियों को शीशा तोड़कर पीआरबी 0867 की टीम के सदस्य सीपी डीएन सिंह, प्रभारी एचसीपी जयराम यादव और चालक होमगार्ड राम ललन तिवारी ने बचाया और सीपी डीएन सिंह ने डायल यूपी 100 वाहन के फर्स्ट एड बॉक्स से करीब 15 घायल यात्रियों का इलाज किया। दस यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
यह सराहनीय कार्य मित्र पुलिस की भूमिका को दर्शाता है। पीआरवी कर्मियों के द्वारा किया गया यह कार्य मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत ही उत्कृष्ट रहा। छह मार्च को कॉलर रहीम की सूचना पर जाकर ताजिए के रास्ता अवरूद्ध करने को लेकर गहराते विवाद को सुलझाया।
कॉलर शोभाराज की सूचना पर जाकर पैमाइश के दौरान उग्र होते विवाद को शांत कराया गया। विश्व महिला दिवस पर सीपी डीएन सिंह ने अपने प्रभावशाली उदबोधन एवं विचारों से स्कूली बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया।
रघुराज वर्मा की सूचना पर जमीनी विवाद में बलवा होने की संभावना को लेकर 5 लोगों को अरेस्ट कर थाना धानेपुर पुलिस के सुपुर्द किया। सोनू मिश्रा की सूचना पर बुजुर्ग माता-पिता के गाली देने और मारने के आरोपी को अरेस्ट कर थाना धानेपुर के सुपुर्द किया। कालर दुर्गा सिंह के एक्सीडेंट होने की सूचना पर डायल 100 की गाड़ी से सरकारी अस्पताल पहुंचाकर इलाज करा कर पीआरबी कर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश किया। कालर सरजू सिंह निवासी उज्जैनी कला की सूचना पर बिगड़ैल बेटों द्वारा बुजुर्ग बाप को मारने पीटने की घटना पर जाकर बिगड़ैल बेटों के द्वारा माफी मंगवा कर पिता को इंसाफ दिलाया।
बीते सात मई को कॉलर तुलसीराम वर्मा निवासी पूरे तेंदुआ खास की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने टूटते हुए विवाह के बंधन को जोड़कर दो अलग अलग परिवारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया जिसकी चारों तरफ मुक्त कंठ से आम जनमानस में सराहना हुई। बताते चलें कि सीपी डीएन सिंह सरल विचार, शिष्ट आचरण और उदारतापूर्ण कार्यशैली से प्रेरित होकर थाना इटियाथोक कृषक बालिका इंटर कॉलेज के विद्यालय परिवार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, आईपीएस लल्लन सिंह, आईपीएस एडीजी आदित्य कुमार मिश्रा, आईपीएस एवं वर्तमान पुलिस अधीक्षक, उमेश प्रकाश सिंह आईपीएस के द्वारा नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करके हौंसला बढ़ाया जा चुका है।
आज की इस वर्तमान समाज में जहां जनता पुलिस को अपने दिल में जगह नहीं दे पा रही है। वहीं सीपी डीएन सिंह हजारों लोगों के दिलों में जगह और सम्मान प्राप्त करने में सफल रहे हैं, जो कहीं न कहीं पुलिस विभाग में मील का पत्थर स्थापित कर दिए हैं।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ