Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो विभिन्न मामलों में वांछितो को खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी आकाश तोमर के निर्देशन व एएसपी असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सभी पोलीस थानो पर प्रभारियों ने भी अपने अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली पूरीतरह से चुस्त दुरुस्त हो गयी है।



 इसीक्रम में आज बुधवार को खलीलाबाद कोतवाली में विभिन्न दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आज के दो प्रमुख मामलों में एक मानव वध का वांछित आरोपी शिवनारायण यादव पुत्र ढोढ़ई यादव निवासी ग्राम सरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया जिस पर खलीलाबाद कोतवाली में मु0आ0संख्या 1270/18 धारा 323/504/325/308भा द वि में दर्ज था।


 जिसे आज गिरफ्तार किया गया। इसीतरह से दूसरा मामला खलीलाबाद कोतवाली के अंतर्गत दर्ज मुकदमा आख्या संख्या 173/19 धारा 363/366भादवि एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र भजन सिंह निवासी साहबला थाना तेहजीरा जनपद फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे