Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस चौकी के पीछे ही चोरों ने व्यवसायी के घर व् दुकान से उड़ाया लाखो का माल





अमरजीत सिंह 
अयोध्या।रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे थोक व्यवसाई के घर और दूकान में बीती रात अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़ कर लाखो की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।व्यवसाई की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में अज्ञात चोरो के विरुध् मुकदमा कायम किया गया है। 



जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र राम गोपाल गुप्ता का व्यवसायिक प्रतिष्ठान और घर शहर के कटरा मोहल्ले में है।ओम नारायण कई कम्पनियों की एजेंसी के होल सेलर व्यवसायी हैं। मंगलवार की दुपहर 3 बजे अपना घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर अपने पत्नी और बच्चों के साथ भिनगा जनपद श्रावस्ती रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गये थे।बुधवार की सुबह घर वापस पहुँचे तो घर के पीछे का ताला टूटा मिला।घर के अंदर दूकान और घर की आलमारी का सामान बिखरा हुआ है।अलमारियों के भी सामान बिखरे हुए हैं।


ओम नारायण के मुताविक दस लाख की नकदी और लाखों के जेवरात चोर चुरा ले गए।
हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस चौकी किला के बिल्कुल पीछे घटी इस बड़ी वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगी।सूचना मिलने पर सीओ डाॅ0 धर्मेन्द्र यादव,कोतवाल विश्व नाथ यादव पहुचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया की डाग स्कवायड और फोरेंसिक टीम ने भी जाच की है। घटना स्थल से कुछ दुरी पर एक चिमटा मिला है।घर से पुलिस को एक लुंगी बरामद हुई है।ओम नारायण की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे