Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चेकिंग दौरान गाड़ी से अवैध शराब बरामद






अनीता गुलेरिया
दिल्ली :-  लोक सभा चुनाव के चलते दिल्ली पुलिस की तरफ से हर जगह बैरीकेट लगाकर गाडियो की चेकिंग की जा रही है । द्वारका एडिशनल डीसीपी आर पी मीना अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली एक गाड़ी जिसमें अवैध शराब है, ककरोला मोड़ की तरफ आ रही है । तभी मोहन गार्डन पुलिस की निगरानी में बनी टीम जिसमें हेड-कांस्टेबल धर्मवीर व दिनेश ने लगातार पेट्रोलिंग करते हुए ककरोला नाला रोड के पास बैरीकेट लगाकर गाडियो की चेकिंग शुरू कर दी । 


इसी दौरान एक सैंटरो कार, जिस पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी थी, उसे रोककर जब तलाशी ली गई, तो चेकिंग दौरान गाड़ी से पच्चीस कार्टन अवैध शराब, जिसमें 1250 बोतल पवे शराब बरामद की गई । मोहन गार्डन थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने उपरांत आरोपी पवन दलाल ने उम्र (22) जो बहादुरगढ़ का रहने वाला है, कड़ी पूछताछ दौरान अपना जुर्म कबूलते हुए बताया वह अवैध-शराब को हरियाणा से दिल्ली ला रहा था,इसलिए उसने अपनी गाड़ी पर दिल्ली की गलत नंबर प्लेट पर DL-2C-AM-2095 इस्तेमाल किया हुआ था । 


अवैध-शराब सहित पकड़ी गई गाड़ी हरियाणा  की है, इस गाडी का सही नंबर HR-06-K-4256 है । यह गाड़ी  गांव बलटोह रोहतक के विशाल  शख्स के नाम रजिस्टर है । पुलिस पवन दलाल से गहन पूछताछ करते हुए गाड़ी के असली मालिक की तलाश में जुटी है । इस तरह जिला-द्वारका मे पुलिस द्वारा चुनावी-प्रचलन के चलते, बीते दिनो के अंदर अवैध शराब की आए दिन धर-पकड जारी है । पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही अपने आप में काबिले तारीफ है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे