डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) जाको राखे साइयां मार सके न कोय की कहावत उस समय चरित्रतार्थ हुई जब चुनाव डियूटी से वापस आ रहे कर्मियों की कार अनियंत्रित हो अन्य गाड़ी से भिड़ गयी पर भगवान का शुक्र रहा कि सभी लोग बच गए । चोटें तो कार सवार चारों लोगो को आयी पर दुर्घटना की भयानकता को देखते हुए ये चोटें कुछ नही है।
वजीरगंज क्षेत्र के अचलपुर निवासी प्रधानाध्यापक रामधन पांडेय व ख़िरीडीह के अध्यापक सत्यप्रकाश द्विवेदी चुनाव डियूटी में गए थे। मंगलवार के भोर 4 बजे ईवीएम जमा करने के बाद जब उन्हें कोई साधन न मिला तो घर पर फोन कर ले चलने को कहा। रामधन के बड़े लड़के सूबेदार पांडेय अपने छोटे भाई गुड्डू के साथ कार से लाने गोंडा गए।
वापस आते समय उनकी कार खोरहसा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में अनियंत्रित होकर भिड़ गयी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों चारों लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को घर भेज दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ