डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) क्षेत्र के नौबस्ता के मजरे तिवारी पुरवा निवासी सम्मय प्रसाद तिवारी को आवारा सांड ने पटक कर मरनासन्न कर दिया।
सम्मय प्रसाद तिवारी मंगलवार शाम को पशुओं का चारा लेकर आ रहे थे। जिसे देख सांड हमलावर होकर मारने लगा और उठाकर पटक दिया। उनकी चीख सुनकर गांव वाले लाठी डंडा लेकर दौड़े ।
लोगोँ को आता देखा तब वो मौके से भागा। इसके करीब 6 माह पहले नौबस्ता निवासी राजकुमार पांडेय को भी इसी सांड ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।
सांड का आतंक गांव में इस कदर है कि इस भीषण गर्मी में घर के अंदर सोने को मजबूर हैं। गांव वालों ने बताया कि रात में उक्त सांड घर घर जाकर दरवाजों को धक्का देता है। गांव के लोग काफी सहमे हुए हैं, उन्होंने न सांड को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ