Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को कहोबा पुलिस ने किया गिरफ्तार






पांच मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मिली थी लाश
 पति व सास-ससुर के विरूद्ध मायके वालों ने दर्ज कराया था केस
सुरेश तिवारी / अजीजुद्दीन
मोतीगंज, गोण्डा। ससुराली जनों द्वारा दहेज की मांग से प्रताड़ित नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के मुख्य आरोपी पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
     


 मोतीगंज थाने की कहोबा चौकी क्षेत्र के काजीदेवर गांव के मजरा चैनवापुर निवासी प्रमोद तिवारी की पत्नी पूजा तिवारी ने 5 मई की रात को छत के कुंडे से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता प्रताप नारायण शुक्ल निवासी ग्राम महेशभारी बढ़ई पुरवा थाना धानेपुर ने मोतीगंज थाने में पति प्रमोद तिवारी के साथ ही ससुर  व सास के विरूद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। 
   

मोतीगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता प्रताप नारायण शुक्ल की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के विरूद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका का गौना करीब छह माह पहले आया था। आरोप है कि तभी से उसे पति तथा सास व ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में कहोबा चौकी प्रभारी एसएन राय लगातार दबिश दे रहे थे। 

इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त मृतका का पति प्रमोद तिवारी कहीं जाने की तैयारी में कस्टुआ तिराहे पर खडा है। जल्दी पहुंचने पर वह पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसएन राय हमराही सिपाहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिए। चौकी प्रभारी श्री राय ने बताया कि हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे