Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नीलगाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलटी ड्राइवर की मौत






अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी 
बलरामपुर ।। थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र में जंगली जानवर नील गाय के अचानक स्कार्पियो के सामने आ जाने के कारण नीलगाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई । स्कॉर्पियो पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । 

               
 जानकारी के अनुसार सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र राम के रामपुर अरना गन्ना तौल केंद्र के पास बुध़वार रात लगभग 11 बजे अचानक स्कार्पियो के सामने नील गाय आ गया । चालक ने नील गाय को बचाने के प्रयास किया जिससे स्कार्पियो पलट गई व गहरे खाई में जा गिरी । चालक के सर में गंभीर चोट लगी घटना की सूचना पर पहुँची डायल100 पुलिस ने देखा तो सुभाष चन्द यादव 35वर्ष पुत्र बालकराम यादव निवासी घोरीपुर थाना सादुल्ला नगर की मौत हो चुकी थी ।


 मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रीया सुवि व साक्षी, हैं । मृतक ड्राइवर सुभाष गाँव के ही एक व्यक्ति  की गाडी पर बतौर चालक काम करता था । घटना की रात बुकिंग छोडकर घर वापस जा रहा था । घर से दो किमी की दूरी पर ही रात 11 बजे   रामपुर अरना में गाडी पलटने से सुभाष की मौत हो गई । घटना के बाद से ही पूरे गांव तथा परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे