अखिलेश्वर तिवारी
दद्दन नहीं मोदी लड़ रहे हैं चुनाव, भारी मतों से दिलाएं जीत
बलरामपुर ।। लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है । चुनाव प्रचार के मात्र 2 दिन शेष बचे हैं । ऐसे में सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पुरजोर कोशिश पर लगी हुई हैं ।
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के छोटा परेड ग्राउंड पर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने अपने संबोधन में सपा बसपा तथा कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में अगली सरकार भी नरेंद्र मोदी की ही बनेगी और सरकार बनने के बाद कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर देंगे । उन्होंने कहा कि देश के सीमा के साथ कोई समझौता या किसी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
जानकारी के अनुसार जिले की श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दद्द्न मिश्र के पक्ष में प्रचार करने छोटा परेड ग्राउंड में आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि गठबंधन व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के साथ भाजपा की केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बनेगी l यूपी की आवाज बंगाल तक गूंज रही है l भाजपा के लिये श्रावस्ती परम धाम है क्योंकि ये नाना जी देशमुख और अटल जी की कर्मभूमि है l
उन्होने कहा कि यूपीए ने अपने शासनकाल में यूपी को मात्र तीन लाख 30 हजार करोड़ रुपया मात्र का बजट दिया जबकि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में यूपी को दस लाख सत्ताईस हजार 223 करोड़ रुपये विकास के लिये दिये । उन्होने सपा बसपा को आड़े हाथों लेकर निशाना साधते हुये कहा कि सपा एक जाति का विकास करती थी तो बसपा दूसरी जाति का लेकिन भाजपा ने जाति धर्म भेद से ऊपर उठकर सड़क , बिजली व पानी व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में सभी वर्गो का विकास किया l
श्री शाह ने कहा कि देश की पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण समेत चारों दिशाओं में सिर्फ एक ही मोदी मोदी का गगनभेदी नारा गूंज रहा है । ये चुनावी नहीं बल्कि 125 करोड़ भारतीयों का मोदी को आशीर्वाद है । जनता आगामी तेईस मई को दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनता देखने का इंतजार कर रही है । मोदी में सत्तर साल से देश के लिये मर मिटने वाला नेता दिखता है । मोदी बीस सालों से गरीब किसान दलित व सभी के लिये परिश्रम करते है । जबकि राहुल व अखिलेश छुट्टी मनाने के लिये चुपचाप विदेश चले जाते है । उन्होंने कहा कि पिछले 55 वर्षो में कांग्रेस के गांधी परिवार की पांच पीढ़ियों ने राज किया लेकिन गरीबो के लिये कुछ नहीं किया ।
उन्होने दावा किया कि इस बार यूपी से भाजपा को चौहत्तर सीटों से अधिक पर जीत हासिल होगी । उन्होने कहा कि जब पिछली बार तिहत्तर सीटें मिली तों इस बार बहत्तर का तों सवाल ही पैदा नहीं होता । भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षो में देश को वाह्य व आंतरिक रूप से सुरक्षित किया । उन्होने यूपीए सरकार पर चुनावी हमला बोलते हुये कहा कि यूपीए के दस वर्षो के शासनकाल में पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ कर जवानों का सिर काटकर ले जाते थे लेकिन मोदी सरकार ने पुलवामा के दोषियों को पाक में घुसकर वायुसेना के एयर स्ट्राइक से आतंकियो के चीथड़े उड़ाकर पाक को 56 इंच का सीना दिखा दिया l आतंकियो के बदले से जहां पूरा देश जश्न में डूबा था वहीं देश की सपा बसपा व कांग्रेस समेत तीन राजनीतिक पार्टियों के खेमों व कार्यालयों में मातम पसरा रहा l
उन्होने कहा कि मोदी सरकार आतंकियो के प्रति स्पष्ट जीरो टालरेण्स की नीति अपनाकर नक्सलवाद को तितर बितर कर मात्र 15 प्रतिशत तक पहुचा चुकी है l उन्होने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों के आर्थिक श्रोतों को खत्म कर जमाते इस्लामी और जेकेएमएफ संगठनों पर बैन लगाया l उन्होने सपा बसपा पर वार करते हुये कहा कि परिवारवादी और जातिवादी दोनों पार्टियों ने 25 साल यूपी में राज कर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी l उन्होने कहा कि योगी सरकार में गुंडे पुलिस से भयभीत रहने लगे है जबकि सपा सरकार में उल्टे पुलिस वाले ही गुंडो से डरने लगे थे l
योगी सरकार ने अवैध बूचड़खाने बंद कराये l भाजपा सम्मान और गरिमामयी पार्टी है जो छोटी से छोटी बातों पर भी पैनी नजर रखकर विकास कर रही है l उन्होने सभा स्थल को नमन करते हुये कहा कि भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई का जिक्र करते हुये कहा कि बलरामपुर की जनता ने उन्हें पहली बार संसद पहुंचाया l भाजपा सरकार ने यूपी में अटल जी के नाम पर राजकीय चिकित्सा विश्वविद्यालय खोलने वाली है ।
उन्होने कहा कि श्रावस्ती में 31 हजार किसानों का ऋण माफ किया , 11 हजार गरीबो को बिजली , 65 हजार गरीबो का जनधन खाते खुले , मुद्रा योजना में 75 हजार युवाओं को ऋण मिला , 1 लाख माताओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला , 32250 शौचालय , 60 हजार किसानों को फसल बीमा योजना में लाभ , 1 लाख किसानों को किसान सम्मान योजना में लाभ और खलीलाबाद से बलरामपुर तक रेल लाइन बिछाने का रास्ता प्रशस्त करते हुए गोंडा से गोरखपुर वाया बलरामपुर बड़ी लाइन रेल का संचालन शुरू कराने का काम किया गया l उन्होने कहा कि गरीब मोदी जी दोबारा पीएम देखने के लिये प्रार्थना कर रहा है l उन्होने कहा कि देश की सुरक्षा से किसी भी दशा में खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा l
उन्होने विपक्षी दलों सपा बसपा कांग्रेस पर कश्मीर को भारत से अलग करने के लिये राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि जो भारत को खंडित करने का नारा लगाएगा उसकी जगह जेल में होगी l उन्होने कहा कि दोबारा भाजपा सरकार बनते ही धारा 370 को खत्म कर उखाड़ फेंका जायेगा l



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ