Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डायल 100 पुलिस की तत्परता से बची ट्रेन से गिरकर घायल हुए यात्री की जान






अजीजुद्दीन
झिलाही बाजार, गोण्डा। खाकी वर्दी के पीछे भी मानवता का दिल धड़कता है। मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत यूपी डायल 100 टीम के जवानों ने ट्रेन से गिरकर खून से लथपथ हुए एक युवक को तत्परता दिखाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय से इलाज शुरू हो जाने से यात्री की जान बच गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर बताया जाता है।
        


बस्ती-गोंडा रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित विद्यानगर गांव के निकट एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रेल लाइन के किनारे पड़ा था और जीवन-मरण से संघर्ष कर रहा था। 



वहां के कुछ लोगों ने मोतीगंज थाने पर तैनात यूपी डायल 100 पीआरबी 34 30 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी प्रभारी सुनील कुमार पासवान, चालक प्रमोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े युवक को आयुर्वेदिक चिकित्सालय विद्यानगर मोतीगंज पर इलाज के लिए पहुंचाए। 



उसकी हालत गंभीर देख कर डायल हंड्रेड के कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डायल 100 के प्रभारी सुनील कुमार पासवान ने बताया कि रेल यात्री के पास से एक रेलवे का टिकट मिला है, जो शाहजहांपुर से लखनऊ का है।



 रेल टिकट दो यात्रियों का है। घायल यात्री के पास से एक आधार कार्ड भी मिला है, जिसमें उसका नाम वनटू पुत्र रवि राम सिंह निवासी खिरिया पाल तिलहर जिला शाहजहांपुर लिखा हुआ है। डायल 100 प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के साथ वह कौन युवक था जिसका इसके साथ ज्वाइन टिकट है। 


उन्होंने बताया कि पहले घायल युवक की जान बचाना जरूरी था इसलिए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे