सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में चुनाव प्रचार के दौरान 24 लाख रुपये नकद बरामद हुए है। ये बरामदगी वाहन चेकिंग के दौरान हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि ये रकम कॉंग्रेस के झंडे लगे वाहन से बरामद हुआ है। जांच के बीच ड्राइवर को छोड़ गाड़ी सवार गायब हो गया वह शख्श कौन था इसकी पड़ताल हो रही है।
जिले के कोतवाली इलाके के सोनुपार चौराहे के पास कांग्रेस का झंडा लगे वाहन की तलाशी लेने पर एक बोरे में 100 और 500 के नोटों की शकल में लगभग ₹24 लाख नकद बरामद किया गया। फिलहाल इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी होने पर प्रेक्षक विभाष शरण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
यह कंफर्म नहीं है कि किसका पैसा है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने कहा कि यह विपक्षियों की चाल है। मेरी बढ़ती लोक प्रियता से घबराकर विपक्षी मुझे बदनाम करने के उद्देश्य से इस तरीके का कृत्य करवा रहे हैं। मेरा इस पैसे से कोई लेना देना नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ