सुनील उपाध्याय
बस्ती :पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी शौर्य, स्वाभिमान और आत्मसम्मान के प्रतीक महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजपूत करणी सेना एवं क्षत्रिय गौरव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित प्रताप तिराहे पर स्थित प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम मे राजपूत करणी सेना के प्रदेश संरक्षक वकील सिंह विसेन ने कहा कि क्षत्रिय धर्म सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर सबकी सुरक्षा एवं समाज के उत्थान के लिये आत्मोत्सर्ग के लिये समर्पित रहा है। मातृभूमि की सुरक्षा एवं देश की आजादी में राजपूत समाज ने सर्वोपरि बलिदान दिया है। अ.भा.क्ष.त्र.म. के अध्यक्ष जय सिंह चौहान ने कहा कि संपूर्ण समाज की सुरक्षा एवं विकास के लिये राजपूत समाज को आगे आना चाहिये। आपसी भेदभाव को मिटाकर ही बड़े लक्ष्य हासिल किये जा सकते हैं।
सभी ने प्रताप की प्रतिमा के सुन्दरीकरण तथा यहां सीढ़ी लगवाने के लिये आर्थिक सहयोग देने की बात कही। प्रतिमा के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाने की मां्र प्रमुखता से उठी। इससे पहले प्रतिमा की विधिवत साफ सफाई की गयी। संयुक्त संगठनों के पदाधिकारियों ने जयंती अवसर पर प्रतिमा की साफ सफाई न करावाने पर नगरपालिका के प्रति नाराजगी जाहिर की। मौके पर क्षत्रिय महासभा के प्रमोद िंसह चौहान, सुधाकर सिंह विसेन, अमित सिंह राहुल, आशुतोष सिंह ऋषभ, मनीष सिंह मोनू, यशंवत सिंह गोलू, युवा अध्यक्ष अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ