Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में भगवान भरोसे सुरक्षा व्यवस्था, एक दरोगा को मिली दो चौकियों की कमान






मोहम्मद इरफान
करनैलगंज, गोण्डा। छठवें चरण के चुनाव को निपटाने के लिए करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है। करनैलगंज की कस्बा चौकी एक उधारी के दरोगा के सहारे हो गई है। प्रभारी चौकी इंचार्ज के मूल चौकी पर चले जाने से कस्बा चौकी पर ताला लटकने लगा है। 
    

लोकसभा के छठवें चरण के चुनाव के मद्देनजर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की पुलिस की ड्यूटी लग गई है। कोतवाली में कोतवाल राजेश कुमार सिंह, एक दरोगा, एक दीवान व दो मुंशी इसके साथ ही चचरी पुलिस चौकी पर मात्र एक दरोगा चंद्र प्रताप सिंह, बालपुर पुलिस चौकी पर मात्र एक दरोगा राघवेंद्र सिंह, भभुआ पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा संजय सिंह तोमर ड्यूटी से बाहर है। करनैलगंज कस्बा पुलिस चौकी पर करनैलगंज में बसपा कार्यालय तोड़फोड़ के मामले में चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह व दीवान राजकिशोर को हटा दिए जाने के बाद चौकी दरोगा विहीन हो गई है। 



चौकी पर बचे हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है जिससे अब भंभुआ चौकी प्रभारी को यहां का कार्य देखने के लिए औपचारिक रूप से लगाया गया है जिससे एक दरोगा के सहारे दो पुलिस चौकियां हो गई हैं। करनैलगंज कस्बा चौकी उधार के दरोगा के सहारे हैं। पुलिस कर्मियों की चुनाव ड्यूटी लग जाने से बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था एवं रात्रि गश्त आदि प्रभावित होने लगी है।


 कोतवाल राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लग जाने से दिक्कतें आ रही हैं मगर हमराहियों और कार्यालय के स्टाफ व डायल हंड्रेड की गाड़ियों को लगातार मुस्तैद रखा गया है। इनके सहारे ही रात्रि गश्त एवं बैंकों की सुरक्षा कराई जा रही है। लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की घटना घटित न हो सके। उन्होंने बताया कि रात्रि भ्रमण वे स्वयं कर रहे हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे