Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम और भाजपा पर प्रियंका ने जमकर साधा निशाना





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | नगर भंगवा चुंगी निकट एक मैरिज हॉल के पास  कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह को मंच से जिताने की अपील करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर साधा निशाना।जनसभा को संबोधित करते हुए  प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कायर और कमजोर है। 


भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते है और खुद भ्रष्ट है जिसका सबूत आमने आ चुका है | सबूत आने के बाद इससे मुह मोड़ते है। इन्होंने उद्योगपतियों के पांच सौ पचास हजार करोड़ के कर्ज माफ किये। जब हम 72 हजार हर परिवार को मिलने की बात कहते है तो ये लोग हस्ते है। किसान बीमा के पैसे  बड़े पूंजीपतियों के खाते में जाते है। आपका विकास नही हुआ , भाजपा झूठे प्रचार कर रही है।



 पीएम में बड़प्पन और इतनी शक्ति है तो जनता की समस्या को दूर क्यो नही कर रहे। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में कहा कि हमने किसान नौजवान व महिलाओं के बीच मे जाकर उनसे पूँछकर घोषणापत्र बनाया है। किसानों के खाते में आये दो हजार भी वापस ले लिए गए। किसान सम्मान योजना किसान अपमान योजना है। कांग्रेस किसान के कर्ज चुनाव देखकर माफ नही करती है। हमने न्यूनतम आय योजना के तहत हर गरीब परिवार को देगी। किसानों के लिए अलग योजना बनेगी। जो किसान कर्ज वापस नही कर पायेगा उन्हें जेल नही भेजा  जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण 12वी तक शिक्षा मुफ्त रहेगी। 


पन्द्रह लाख का वादा पूरा नही हुआ। दो करोड़ रोजगार की बात थी रोजगार घट गए। कालाधन वापस नही आया नोटबंदी के चलते पचास लाख रोजगार घटे। किसानों की आमदनी दोगुनी नही हुई वही अवरा पशु किसानों की खेती चौपट कर रहे है | गन्ना का भुगतान नही हुआ। खाद बीज समय से नही मिला। अबतक 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके। गौशाला की स्थित खराब है न पानी चारा है न छाया है जानवर मर रहे है। भाजपाई कहते है कि पांच साल में जितना काम हुआ साठ सालों में नही हुआ।



 प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के किसी गांव में नही गए और अपने रैलियों में बाहर के लोगो की भीड़ दिखाते है। जनता की समस्यायों को सुलझाने की शक्ति होनी चाहिये | टीवी पर दिखावे से विकास नही होता है। हर जिले में फूडपार्क बनाया जाएगा। जीएसटी को सरल बनाया जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ,बालकुमार पटेल और कृष्णा पटेल भी मौजूद रही।



  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत
पुलिस लाइन ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर उतरने के बाद चुनावी जनसभा को संबोधित करते जाते समय जगह जगह कांग्रेसियों ने स्टार प्रचारक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का  भव्य स्वागत किया | पुलिस लाइन प्रमोद तिवारी यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष अंशुमन तिवारी के नेतृत्व में जहां यूथ कांग्रेसियों ने स्वागत किया वहीं चंद कदम दूरी स्थित टेजरी  चौराहे के पास एकत्रित भारी संख्या में  अधिवक्ताओं ने जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया |



 इस दौरान अधिवक्ता राहुल शुक्ला, मकरंद शुक्ला , इंदिराकर मिश्र ,खुबैब  खान , सूर्य प्रकाश शुक्ला , धीरेद्र  तिवारी , निर्भय प्रताप सिंह,बृज नाथ ओझा , राकेश शुक्ला , आनंद मिश्रा सहित आदि रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे