Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महुली मण्डी स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा




शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज महुली मण्डी स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



 ज्ञातव्य है कि दिनांक 06 मई को कुण्डा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान हुआ था और इन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम व वीवीपैट को महुली मण्डी स्थित स्ट्रांग में जमा किया गया था।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की और उन्हें स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिये पुरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहने के लिये निर्देशित किया। उन्होने सुरक्षा कर्मियों के रहने, खाने, पीने के पानी आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा ड्यूटी पर तैनाती स्थल पर ही उन्हें पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिये उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य को निर्देशित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे