Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस वोट कटवा पार्टी सपा बसपा चुनाव बाद करेंगे विवाद





अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  लोकसभा चुना के छठवें चरण अंतर्गत बलरामपुर में 12 मई को मतदान होना है जिसके लिए चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है । भाजपा के दो स्टार प्रचारक आज बलरामपुर जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे ।पहली सभा जिला मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किया गया तथा दूसरी सभा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में संबोधित किया गया । दोनों सभाओं मे भाजपा पत्यासी दद्दन मिश्रा को जिताने की अपील की गायी ।


                       



जानकारी के अनुसार  जिले के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कालेज के प्रांगण में एक चुनावी जनसभा को आज संबोधित करते हुये भाजपा फायरब्राण्ड स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकियो को आगाह करते हुये कहा कि अगर राष्ट्र की तरफ किसी ने बुरी नजरें भी डालने का प्रयास किया तों पाताल से भी निकाल कर उसका राम नाम सत्य कर शव यात्रा निकाली जायेगी l योगी ने पाक पर चुटकी लेते हुये कहा कि जब मोदी यूपी में बोलते है तों भले ही यहां गर्मी बढ़ जाती है लेकिन पसीना पाकिस्तान में निकलता है l उन्होने कहा कि दुश्मन को घुसकर मारने की क्षमता मोदी जैसे योग्य नेता में है l उन्होने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुये कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है l कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि वोट कटवा की भूमिका अदा कर रही है l जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार रही है l श्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार देश पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है l



देश की सुरक्षा से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा l उन्होने सपा बसपा गठबंधन पर प्रहार करते हुये कहा कि ये अवसरवाद व भ्रष्टाचार की रिश्तेदारी मतगणना के बाद टूटने वाली है l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमों मायावती को भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति और माया अखिलेश को गुंडो का सरताज कहते नजर आयेगे l उन्होने कहा कि देश की चारों दिशाओं में भोजन , बोली , भाषा और रहन सहन भले ही भिन्न भिन्न हो लेकिन एक ही नारा फिर इस बार मोदी सरकार का ही गूंज रहा है l उन्होने कहा कि पिछले चुनाव से भी इस बार मोदी जी के परिश्रम , पुरुषार्थ और ईमानदारी से 130 करोड़ देशवासियो के सम्मान बढ़ने के कारण जनता में उत्साह अधिक है l योगी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनावी वार करते हुये कहा कि दीदी ने बंगाल में डर के कारण सुरक्षा का बहाना बनाकर मेरा हैलीकाप्टर उतरने नहीं दिया l लेकिन जनता ने स्वयं सुरक्षा करने का आश्वासन देकर मुझे बंगाल में बोलने का अवसर दिया l बंगाल में चारों तरफ अदभुत दृश्य देखने को मिलता है चहुंओर जय श्री राम की जयजयकार हो रही है l हर तरफ मोदी मोदी का नारे लग रहे है l


उन्होने कहा कि अब चल रही मोदी सुनामी को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती l उन्होने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की परम्परा का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है l



उन्होने कहा कि भाजपा सरकारों ने बिना किसी जाति मजहब , धर्म से ऊपर उठकर अंतिम पायदान तक के परिवारो को विद्युत कनेक्शन , घरेलू गैस , किसान सम्मान निधि , फसल बीमा योजना , आयुष्मान भारत का लाभ व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया l उन्होने कहा कि सांसद का चुनाव ही नहीं बल्कि देश का चुनाव है l उन्होने कहा कि सपा बसपा की सरकारों में अयोध्या व अन्य स्थानो पर हमले करने वाले आतंकियो के मुकदमे वापस लिये l दोनों पार्टियों ने लूटखसोट , अराजकता , भ्रष्टाचार व दंगे होते थे किसानों को आत्महत्या करना पड़ता था l भाजपा सरकार ने अवैध बूचड़खाने बंद कराकर बेजुबानों निर्दोष पशुओं की रक्षा की l महिलाओं की सुरक्षा के लिये एंटी रोमियो स्वायड का गठन किया l जनसभा के दौरान सांसद व प्रत्याशी दद्दन मिश्र के अलावा विधायक गैसड़ी शैलेंद्र सिंह शैलू, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक सदर बलरामपुर पलटू राम, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, लोकसभा प्रभारी राम सुंदर चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, जिले के प्रभारी  जेपीएस राठौर, भाजपा युवा नेता अपूर्व सिंह, विनय त्रिपाठी, देवीपाटन महंत मिथिलेश नाथ योगी , भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश  व सिंह प्रदीप सिंह सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे