Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सूरज ने उगला आग, 43.5 डिग्री पहुंचा पारा


अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।आसमान से बरस रही आग नित नए रिकार्ड बना रही है। बुधवार भी मई माह का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन भर आसमान से बरसी आग ने हर किसी को बेहाल किया।



 रोज-कमाने खाने वाले तबके की हालत पस्त दिखी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.5 तो न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार अभी तापमान में और इजाफा होने की आशंका है। बुधवार को 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा ने लोगों को खूब झुलसाया।


चिलचिलाती धूप व उमस लोगों की चमड़ी झुलसाती रही। मतदान के बाद यूं तो रोजमर्रा के कामों के लिए निकले लोग व छुट्टी के बाद स्कूल के निकले नौनिहाल, बैंक व केंद्रीय कार्यालयों में जाने वाले लोग पस्त नजर आए। सबसे खराब हालत बसों-ट्रेनों से यात्रा करने वाले व रोज-कमाने वाले मजदूर-रिक्शा-टैंपों चालक आदि की रही। शादी-विवाह का सीजन होने के कारण खरीदारी करने निकले लोग भी धूप से बेहाल नजर आए। मजबूरियों में निकले युवक-युवतियां सिर और मुंह पर गमछा-दुपट्टा लपेट कर चलते दिखे। गर्मी बढ़ने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में खरबूज, तरबूजा, खीरा और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।



बेल शरबत, आइसक्रीम व बर्फ का गोला बनाकर बेंचते ठेलों पर धूप, उमस और प्यास से व्याकुल लोगों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. नानकसरन ने गर्मी और उमस को देखते हुए हीट स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा होने से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे तक सभी कार्य निपटा लेने में ही भलाई है।



धूप में निकलना मजबूरी हो तो पूरा बदन ढंककर निकलें। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हवा सामान्य से तेज व पश्चिमी रहने व तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। पछुआ हवा की वजह से तापमान में कमी आने की आशंका नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे