Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा आज





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। अब लोकसभा चुनाव अपने आखिरी छणों के करीब पहुँच गया है। इसी कड़ी में सात चरणों मे हो रहे चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र 62 खलीलाबाद से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के पक्ष में रोड शो तथा चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आगमन आज होना है।



 इसी को लेकर जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में जनसभा के बाबत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण चंद्र पांडे ने बताया कि लोकसभा 62 के साथ साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और जनता का अपार समर्थन मिला है।



जिससे हम सभी सीटों पर विजयी हो रहे हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बन रही है। जबकि संतकबीरनगर की सीट भालचंद यादव एक लाख मतों से विजय श्री प्राप्त कर राहुल गांधी के जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे