आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। महज चंद घंटों बाद ही प्रचार और प्रसार सभी पार्टियों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। महज तीन दिन रह गए मतदान को इसकारण सभी पार्टियों ने पूरे दमखम से प्रचार प्रसार में झोंक दिया है। आज बृहस्पतिवार को ख़लीलाबाद में भाजपा के प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। जिसमे हज़ारो की भीड़ अमित शाह की एक झलक पाने के लिए इस भीषण गर्मी में इंतजार कर रही थी।
बताते चले कि मेंहदावल नगर के ख़लीलाबाद के जूनियर हाइस्कूल में आज बृहस्पतिवार को अमित शाह ने जनसभा में अपने संबोधन में संत कबीर, माता समय, तामेश्वरनाथ धाम आदि मंदिरों के नमन वंदन के साथ ही शहीद लाल जगत पाल को भी प्रणाम करते हुए अपने वक्तव्यों का आरंभ किया।
उन्होंने ने बताया कि रामायण के समय मे जब भगवान राम वनवास पर निकलें थे तो गंगा नदी को पर करने के लिए केवट राज के नाव की आवश्यकता पड़ी। जिससे उस समय मे केवट राज ने कहा कि मैं मुफ्त में नाव से गंगा पार नहीं करवा पाऊंगा उसके लिए शुल्क देना पड़ेगा। तब भगवान राम ने कहा कि मेरे पास आज कुछ भी नही है। बाद में दें दूँगा तब केवट राज ने कहा कि प्रभु उधारी नही करता हूँ। मैं शुल्क के रूप में केवल आपके चरण पखारना चाहता हूं।
वही मेरा मेहनताना है। मैं 2013 से भाजपा को मजबूती देने के लिए निकला हूं इसी कारण मैं भाई संजय निषाद को अपने साथ आकर निषाद पार्टी के विकास कर निषाद समुदाय का विकास करे। जिससे कोई भी समस्या निषाद अथवा मछुआ समुदाय में न रहे। यह एक या दो चरणों का मिलाप नही है।
हर समय के लिए है। हमारी सरकार ने मछुआ समुदाय के विकास के लिए अलग विभाग बनाया। इसके साथ ही पिछडो को संवैधानिक सुधार के साथ ही अगड़ी समाज के गरीबो को भी बिना आरक्षित वर्ग को क्षति पहुचाये ही 10%आरक्षण दिया गया।इसके साथ ही देश की 50करोड़ गरीबो के जीवन मे आमूल चूल परिवर्तन भी किया गया।
दलित, पिछड़े, गरीब, आदिवासी जिस नेता का इंतजार कर रहे थे वह उनको मिल गया। 70 साल से देश मे हर वर्ग के साथ ही महिलाओ का पुरसाहाल नही था। आज हमारी सरकार ने 7करोड़ गैस कनेक्शन, 8 करोड़ शौचालय, 2 करोड़ से ज्यादे बिजली कनेक्शन, के साथ ही 2 करोड़ से ज्यादे प्रधानमंत्री आवास भी दिया गया। अभी हाल फिलहाल 24 लाख से अधिक लोगो ने आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन करवाया।इसके साथ अब गरीब को कैंसर, किडनी, लकवा आदि के इलाज लिए सोचना नही पड़ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी में जीवन यापन करते हुए बचपन को बिताया है इसीलिए वह गरीबी क्या होती है भलीभांति समझते है। इसकारण से हर गरीब, असहाय के परेशानी को दूर किया। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तंज कसा कि एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री कैसे हो गया। इसके साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस पुलवामा हमले का बदला पच नही रहा है।
हमारे द्वारा 13 दिन में आतंकवादियो पर हमला करके पुलवामा का बदला लिया गया। जिसपर विपक्षी पार्टियों ने खुशी न मनाकर मातम और सेना के शौर्य पर प्रश्न खड़ा कर रही थी। प्रधानमंत्री द्वारा देश का सम्मान विदेशों में बढ़ाया। अगर पाक गोली से हमला करेगा तो हमारी सरकार गोले से जवाब देगी। जबकि पूर्व में मोनी बाबा ने आतंकवाद पर कोई भी कार्यवाही नही कर पाए। अब देश मे आतंकवाद और घुसपैठियों पर कोई भी समझौता नही होगा। केवल कार्यवाही किया जाएगा। देश मे जम्मू से कन्याकुमारी तक कोलकाता से लेकर कच्छ तक घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।
अब देश मे पांच साल से जो बदलाव चल रहा है उस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए आप सब साथ दे और एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनाये। जिससे देश मे विकास और तेजी से बढ़ सके। हमारी पार्टी का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास। इस तरह से आज जनसभा में अमित शाह ने विकास के नाम पर प्रवीण निषाद को आने वाले 12 मई को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजय बनाये।
इस जनसभा में अन्य वक्ता सांसद शिवप्रताप शुक्ल, संजय निषाद, प्रवीण निषाद के पक्ष मे वोट देने की अपील किया। इस जनसभा के अवसर आलापुर विधायक अनिता कमल, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, धनघटा विधायक श्रीराम चौहान, खलीलाबाद विधायक जय चौबे, पूर्व सांसद अष्ठभुजा शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी, संचालन कर्ता जगदंबा लाल श्रीवास्तव, रतन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सेतभान राय, बुलबुल सिंह आदि अनेको भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ