आलोक बर्नवाल
संतकबीर नगर:जनपद में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण माहौल व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। इसी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 09 मई दिन गुरुवार को धनघटा पुलिस टीम की अगुवाई में चौकी प्रभारी पौली उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी मय हमराह हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल तेज नारायण, हेड कांस्टेबल रजनीश पाठक, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल संजीत कुशवाहा, पीआरडी श्यामू द्वारा पंजाब पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बाली मय हमराह कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल रामगोपाल, कांस्टेबल चंदन शर्मा के साथ मिलकर धनघटा थाना क्षेत्र के दुल्हापार,पौली,रामपुरबाराकोनी, धुसवा बाजार ,उमरिया बाजार व धनघटा कस्बा में फ्लैग मार्च किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ