बस्ती यूपी। बस्ती जिले में कल कॉंग्रेस की महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का आगमन होना है। बस्ती जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी बस्ती जिले में पहली बार आ रही है इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह1 देखा जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी कल बस्ती सन्तकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करती नजर आएंगी। बस्ती में कॉंग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने आज अगर हमारी सरकार आई तो जिले के स्थानीय मुद्दों को हम प्रमुखता से उठाएंगे जिसमें बस्ती व वाल्टरगंज को पुनः चालू करवाना, छुट्टा पशुओं की समस्याओं को लेकर स्थाई पशु आश्रय का निर्माण, बस्ती गोरखपुर एक्सप्रेस- वे को लखनऊ एक्सप्रेस- वे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, पुरानी पेंशन को लेकर संभावित कदम उठाने के
साथ ही शिक्षामित्रों की समस्याओं के उचित समाधान निकालने का प्रयास हमारी सरकार करेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ