Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों सख्त कार्यवाही की लटकी तलवार






अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो ।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनन्द के संस्तुति पर 133 कर्मचारियो पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, अनुपस्थित रहने, निर्वाचन कार्य के दायित्व से विमुख रहने पर सख्त कार्यवाही की तलवार लटकी।



मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि  प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय सिंधारी बाजार अमानीगंज, चक्रवर्ती सिंह प्राथमिक विद्यालय अतरवा पूरा बाजार के विरूद्ध प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करने साथ निलम्बन की कार्यवाही की संस्तुति की गई है। जबकि सहायक अध्यापक सुश्री मूदा खातून पूर्व माध्यामिक विद्यालय गोकुलपुर मयाबाजार, श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय पूर्व माध्यामिक विद्यालय कादीपुर पूराबाजार, सावित्री सिंह यादव पूर्व माध्यामिक विद्यालय मीरपुर काॅटा सोहावल, सुश्री रमा पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय पिछौरा खास तारून, कमलेश प्राथमिक विद्यालय परसपुर सथरा हरिंग्टनगंज के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही करने के साथ शेष 126 अनुपस्थित कर्मचारी के विरूद्ध 05 व 06 मई का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्ट प्रदान किये जाने की संस्तुति पत्र के साथ संबंधित कार्यालाध्यक्ष को भेजकर शीघ्र कार्यवाही करने के साथ कृत कार्यवाही से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिये है। जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अमिता सिंह को सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु पत्र भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे